फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Today rape victim mother and daughter will give statement on record in bulandshahr gangrape case

बुलंदशहर गैंगरेपः आज बयान दर्ज कराएंगी मां-बेटी

Mon, 08 Aug 2016 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 08 Aug 2016 09:54 AM IST
विज्ञापन
Today rape victim mother and daughter will give statement on record in bulandshahr gangrape case
बुलंदशहर गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला

नेशनल हाईवे-91 पर दरिंदगी का शिकार हुईं मां-बेटी के सोमवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज होंगे। रविवार को खोड़ा पहुंचे विवेचक आरके सिंह के अनुरोध पर गैंगरेप पीड़ित परिवार ने मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने पर सहमति जताई। 

विज्ञापन


दरिंदों को सजा दिलाने में पीड़ित मां-बेटी के बयान काफी अहम होंगे। 29 जुलाई की रात नोएडा में रहने वाले शाहजहांपुर के दो परिवार दादी की तेरहवीं में शरीक होने नोएडा से शाहजहांपुर जा रहे थे। 
विज्ञापन


कोतवाली देहात के दोस्तपुर गांव के निकट बदमाशों ने साइकिल का एक्सिल फेंक कर कार को रुकवाया। पूरे परिवार को बंधक बनाकर आरोपियों ने मां-बेटी के साथ गैंगरेप किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे विवेचक नगर कोतवाल

Today rape victim mother and daughter will give statement on record in bulandshahr gangrape case
बुलंदशहर गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला

इस मामले में पुलिस ने सुतारी निवासी रईस, हापुड़ निवासी शावेज और रबूपुरा निवासी जबर सिंह को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।

पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए थे लेकिन बिटिया की हालत खराब होने के चलते पुलिस पीड़ित मां-बेटी के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज नहीं करा पाई थी। 

विवेचक नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि वह रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने खोड़ा पहुंचे। विवेचक ने गैंगरेप की शिकार हुईं मां-बेटी से सोमवार को बुलंदशहर पहुंचकर मजिस्ट्रेट के समक्ष अपने बयान दर्ज कराने का अनुरोध किया। 

आपबीती बताते समय बिलख पड़ी ‘बिटिया’

Today rape victim mother and daughter will give statement on record in bulandshahr gangrape case
बुलंदशहर गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला

पीड़ित परिवार ने सहमति जताई कि वह सोमवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने के लिए बुलंदशहर आएंगे। 

विवेचक को आपबीती बताते समय बिलख पड़ी ‘बिटिया’
रविवार को जब विवेचक आरके सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे तो दरिंदों का शिकार हुई बिटिया बिलख पड़ी। उसने आपबीती विवेचक को बताई। उसने एक बार फिर दोहराते हुए कहा कि वह दरिंदों को खुद सजा देना चाहती है। 

जबर सिंह और शावेज की रिमांड पर फैसला आज
हाईवे पर मां-बेटी से गैंगरेप के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे तीन दरिंदों जबर सिंह, रईस और शावेज में से पुलिस ने जबर सिंह और शावेज को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में आवेदन किया।  पुलिस ने दोनों की दस-दस दिन की रिमांड मांगी है । पुलिस की याचिका पर सोमवार को कोर्ट में सुनवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed