{"_id":"f6bea4e24ada60bf2d30ab44d81b15d4","slug":"tihar-jail-deputy-superintentent-burns-his-daughter-for-dowry-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिहाड़ के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ने बहू को जिंदा जलाया!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तिहाड़ के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ने बहू को जिंदा जलाया!
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 23 Sep 2014 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिहाड़ जेल के सीपीआरओ-वन में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ज्ञानसिंह की पुत्रवधू ने सोमवार सुबह सफदरजंग अस्पता
ल में दम तोड़ दिया। उसे 65 फीसदी जली हालत में सफदरजंग अस्पताल में 17 सितंबर की शाम भर्ती कराया गया था। मृतका ने पति और ससुर पर जिंदा जलाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्जकर ज्ञानसिंह और उनके बेटे को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया था। दक्षिण जिला डीसीपी प्रेम नाथ ने बताया कि हत्या के प्रयास के मामले में अब हत्या की धारा भी जोड़ दी गई है। वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार उषा (26) की महिपालपुर निवासी नितिन से वर्ष 2011 में शादी हुई थी। इन्हें दो वर्ष का बेटा है। नितिन एक होटल में नौकरी करता है।
विज्ञापन
उषा के भाई राकेश ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोग अक्सर मारपीट करते थे। उसकी बहन से लग्जरी कार की डिमांड की जा रही थी। पिछले बुधवार को दोपहर तीन बजे ससुर ज्ञान सिंह, सास रोशनी देवी और पति नितिन ने उषा से पहले मारपीट की, इसके बाद केरोसिन डालकर आग लगा दी।