{"_id":"589ae9364f1c1b7e0b379782","slug":"three-minors-arrested-in-machhargar-murder-case-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मच्छगर हत्याकांड: तीन नाबालिग पकड़े गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मच्छगर हत्याकांड: तीन नाबालिग पकड़े गए
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 08 Feb 2017 03:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दसवी कक्षा के छात्र प्रशांत (16) की शुक्रवार रात आईएमटी राधाकृष्ण मंदिर के पास गोली मार कर हत्या करने के मामले में डीएलएफ क्राइम ब्रांच टीम ने तीन नाबालिग आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने हत्याकांड में प्रयोग किए गए कट्टे भी किशोरों की निशानदेही पर बरामद कर लिए।
विज्ञापन
मालूम हो कि मच्छगर गांव निवासी प्रशांत शुक्रवार रात आईएमटी से जिम करके घर लौट रहा था। करीब साढ़े आठ बजे रात कुछ लोगों ने गोली मार कर उसकी हत्या कर दी थी। प्रशांत के भाई विजय उर्फ पिंटू ने बिजेंद्र, राजेेंद्र, कृष्ण, नरसिंह, तरुण, सागर, मोहित, विकास, रॉकी और सारन गांव निवासी रामबीर के खिलाफ हत्या का नामजद केस दर्ज कराया था। सीआईए डीएलएफ प्रभारी इंस्पेक्टर जयवीर ने बताया कि तीन नाबालिग आरोपियों को पकड़ा गया है, जल्द ही अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन