फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three kill in accident

कोहरे में टैंकर ने कैब को मारी टक्कर, तीन की मौत

Sat, 03 Dec 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 03 Dec 2016 01:19 AM IST
सार

कैब खराब होने पर सड़क किनारे खड़ी कर दूसरी कैब के लिए कर रहे थे बात

विज्ञापन
three kill in accident
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर कोहरे में सेक्टर-126 के पास एक टैंकर ने कैब को टक्कर मारते हुए तीन लोगों को कुचला और पलट गया। हादसे में तीनों की मौत हो गई। वहीं, कैब में बैठी महिला व चालक और टैंकर चालक घायल हो गए। पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


उधर, हादसे के बाद कैब चालक फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि मूलरूप से बिहार के भागलपुर (दयालपुर) निवासी केसरी प्रसाद (67) रिटायर्ड इंजीनियर थे। वे ग्रेटर नोएडा की एनआरआई सिटी के सी-569 में पत्नी बीना और रिश्तेदार कुमार कुश के साथ रहते थे।
विज्ञापन


केसरी प्रसाद के दो बेटे हैं और दोनों इंजीनियर हैं। एक चेन्नई में और दूसरा विदेश में है। केसरी प्रसाद अपना एक पीजी भी चलाते थे। उसकी देखरेख के लिए गाजियाबाद के भोजपुर थानाक्षेत्र के भंडोला गांव निवासी मनोज त्यागी (38) को बतौर मैनेजर रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


केसरी प्रसाद को बृहस्पतिवार को पत्नी बीना के साथ भागलपुर जाना था। दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए उन्होंने रात करीब नौ बजे कैब बुक कराई। पीजी मैनेजर मनोज और पीजी में रहने वाले बिहार में नालंदा के हिलसा निवासी छात्र गौरव कुमार (23) ने कहा कि कोहरा अधिक है, इसलिए वे भी उन्हें छोड़ने दिल्ली चलेंगे।

सभी लोग कैब में सवार होकर ग्रेटर नोएडा से वाया एक्सप्रेसवे होते हुए दिल्ली रेलवे स्टेशन जा रहे थे। सेक्टर-126 के पास कैब खराब हो गई। सड़क किनारे कैब खड़ी करके केसरी प्रसाद, मनोज और गौरव दूसरी कैब बुक करनेे के लिए सड़क किनारे खडे़ होकर बात करने लगे। कैब चालक और बीना कार में ही बैठे रहे।

तभी कोहरे में तेजी से एक  टैंकर आया और कैब को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खड़े तीनों लोगों को कुचल दिया। इसके बाद टैंकर भी पलट गया, जिससे केसरी प्रसाद टैंकर के नीचे आ गए और मौके पर ही मौत हो गई।


मनोज, गौरव, बीना और कैब चालक घायल हो गए। एक्सप्रेसवे थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां मनोज और गौरव को मृत घोषित कर दिया गया। चालक कैब छोड़कर फरार हो गया। बीना को शुक्रवार शाम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बीना के रिश्तेदार कुमार कुश ने टैंकर चालक अलीगढ़ टप्पल के वाजिदपुर निवासी मनवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि आरोपी चालक भी घायल और अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed