{"_id":"e597506bed963c65f124f30f4d87de5d","slug":"three-girls-missing-from-home-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से निकली तीन बेटियां वापस नहीं लौटीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से निकली तीन बेटियां वापस नहीं लौटीं
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 28 Jul 2014 05:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक युवती के अपहरण और दो नाबालिग लड़कियों के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पहला मामला थाना सेक्टर-31 का है। जिसमें सेक्टर-30 स्थित आइपी कॉलोनी निवासी चमन लाल ने पुलिस को बताया कि 26 जुलाई की शाम करीब 6 बजे उनकी 23 वर्षीय बेटी सीमा (बदला नाम) किसी काम से बाहर गई थी।
विज्ञापन
बहुत देर बाद भी जब लौट कर नहीं आई तो उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। परिजनों को शक है कि सीमा का किसी व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन
दूसरा मामला थाना सारन की नंगला रोड स्थित जवाहर कॉलोनी का है। 27 जुलाई को लाली प्रसाद ने थाना सारन में दी शिकायत में बतलाया कि उसकी करीब 16 वर्षीय बेटी 9 जुलाई की सुबह 11:30 बजे घर से निकली थी लेकिन लौट कर नहीं आई।
परिजनों ने बेटी की सहेलियों व अन्य जगह पूछताछ की जिसके आधार पर उनका आरोप है कि बेटी को इसी क्षेत्र में रहने वाला रंजन शादी की नीयत से बहला फुसला कर ले गया है।
ऐसा ही एक मामला थाना सराय ख्वाजा में सामने आया है। यहां सूर्या नगर सेक्टर-91 निवासी मंगल सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी 21 जुलाई की सुबह स्कूल के लिए निकली थी लेकिन दोपहर में लौट कर नहीं आई।
काफी तलाश करने पर पता लगा कि उनकी लड़की को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के देवगांव का निवासी रनजीत उर्फ अनुराग बहला फुसला कर ले गया है। पुलिस ने तीनों मामले दर्ज कर लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है।