दिल्ली घुमाने के बहाने बंगाल से नाबालिग को बुलाया, करवाया ऐसा काम...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग लड़की को पश्चिम बंगाल से बहला-फुसला कर भगा कर गुरूग्राम ले जाने का मामला सामने आया है। उसके पिता का देहांत कुछ समय पहले हो गया था। वह वहां 9वीं क्लास में पढ़ती थी।
उसकी बातचीत अनवर नाम के व्यक्ति से हो गई। जो उसे दिल्ली घुमाने के बहाने गांव से उसे गुरुग्राम ले आया और एजेंसी पर लगा दिया। जिसका मामला दर्ज हो चुका है और बच्ची को शैल्टर होम भेज दिया गया है।
बता दें कि गुरुग्राम आने के बाद उसे दिल्ली घुमाने की बजाय एक एजेंसी के माध्यम से घरों में नौकरानी लगा दिया। इस पर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कमेटी से संपर्क कर इस मामले की जानकारी दी।
मामला चाइल्ड ट्राफिकिंग का बताया गया
इस मामले में पालम विहार थाना पुलिस ने कमेटी अध्यक्ष के निर्देश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पालम विहार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण मलिक ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। बच्ची को शैल्टर होम भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
उधर, कमेटी की चेयरमैन शकुंतला ढुल का कहना है कि इस मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ संपर्क कर बच्ची के मामा को इसकी सूचना दे दी गई है। वहां से जानकारी मिली है कि नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला परिजनों ने पश्चिम बंगाल पुलिस को दर्ज कराया था जिसमें वहां की पुलिस भी आरोपी की तलाश कर रही थी।