{"_id":"592ee5054f1c1bdf15bdd006","slug":"things-stolen-by-breaking-car-glass-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारों का शीशा तोड़ कीमती सामान निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारों का शीशा तोड़ कीमती सामान निकाला
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 01 Jun 2017 10:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार का शीशा तोड़ कर अंदर रखा सामान चुराने वाले गिरोह ने बुधवार को एक महिला सहित दो लोगों को निशाना बना डाला। नीलम बाटा रोड स्थित डॉ. सौरव होम्योपैथिक क्लीनिक पर बुधवार शाम एक महिला इलाज कराने गई थीं। कार बाहर खड़ी कर वह डॉ. सौरव का इंतजार कर रही थीं।
विज्ञापन
इस दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक आए और उनकी कार का चालक सीट वाला शीशा तोड़कर अंदर रखा पर्स उठा ले गए। डॉ. सौरव के मुताबिक पर्स में करीब 70 हजार रुपये थे। सूचना देने के आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची और बाइक सवारों की तलाश की लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
दूसरी घटना बुधवार शाम सेक्टर 28 मेट्रो स्टेशन के पास हुई। चोर एक चार्टर्ड अकाउंटेंट की कार का शीशा तोड़कर उसमें रखे 20 लाख रुपये निकाल ले गए। एसएचओ सेक्टर ने बताया कि थाने पर ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है, यदि शिकायत दी जाएगी तो केस दर्ज कर तफ्तीश की जाएगी।
विज्ञापन