फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   thieves of vehicles named jai veeru arrested by delhi police, seizes 10 vehicles

वाहन चोरी करने वाले जय और वीरू गिरफ्तार, 50-60 वाहन अब तक किए चोरी

Sat, 10 Feb 2018 12:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 10 Feb 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
thieves of vehicles named jai veeru arrested by delhi police, seizes 10 vehicles

बदमाशों के बीच जय और वीरू के नाम से पहचाने जाने वाले दो वाहन चोरों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। इनके निशानदेही पर पुलिस ने दस वाहन बरामद किये हैं। दोनों बदमाश आकाश उर्फ लक्की गैंग के सदस्य हैं।

विज्ञापन


आकाश को गत वर्ष दिसंबर माह में गुरुग्राम पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। बदमाशों ने खुलासा किया है कि पिछले साल उनलोगों ने दिल्ली व हरियाणा से करीब 50-60 वाहनों की चोरी की है।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि पकड़े गये बदमाशों की पहचान फतेहाबाद, हरियाणा निवासी प्रवीण उर्फ जय (23) और नजफगढ़ निवासी सुरेश उर्फ वीरू (35) के रूप में हुई है। क्राइम टीम को सूचना मिली कि आकाश गैंग का बदमाश चोरी की कार से द्वारका सेक्टर 24 में पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सूचना पर पुलिस की टीम ने वहां घेराबंदी पर प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक वेगन आर कार मिली। कार फरीदाबाद से चुरायी गयी थी। बदमाश की निशानदेही पर पुलिस ने द्वारका सेक्टर 14 मेट्रो स्टेशन की पार्किंग से पांच कारें और तीन बाइक बरामद कर ली।

बरामद वाहनों में होंडा सिटी कार, बलेरो एसयूवी, वेगनआर कार और इको कार शामिल है। प्रवीण से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके सहयोगी सुरेश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस को एक स्कूटी मिली।

जांच के बाद पुलिस ने बताया कि प्रवीण 12वीं करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी और गलत संगत में पड़कर चोरी करने लगा। उसे हिंदी फिल्म का काफी शौक है। कुछ दिन बाद उसकी मुलाकात सुरेश से हुई। वह भी हिंदी फिल्मों का शौकिन है।

दोनों ने अपनी जय और वीरू की जोड़ी बनाकर वाहनों की चोरी करने लगा। भोड़सी जेल में उनकी मुलाकात आकाश से हुई। उसके बाद दोनों बदमाश आकाश गैंग के लिए काम करने लगे।


पुलिस के मुताबिक सुरेश पर नजफगढ़ इलाके में एक रेप का मामला दर्ज है। बदमाशों ने बताया कि उनके निशाना पर इको कार होती थी। जो स्कूलों में बतौर कैब चलती है। चोरी के बाद इको कारों को गैंग 80 हजार रुपये में बेच देता था। वहीं मेवात और पंजाब में बाइक को तीस ,हजार रुपये में बेचता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed