फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   thief stolen car battery only 30 sec in delhi

इन चोरों की करतूतों को जानकर हैरान हो जाएंगे आप, 30 सेकेंड में चुरा लेते थे कार की बैट्री

Sat, 22 Dec 2018 02:58 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Sat, 22 Dec 2018 02:58 AM IST
विज्ञापन
thief stolen car battery only 30 sec in delhi
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो महज 30 सेकेंड के भीतर कार की बैट्री चोरी कर लेता था। पुलिस ने गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान दिल्ली निवासी शहजाद, गुल मोहम्मद और अलवी नगर, लोनी (गाजियाबाद) निवासी जुबैर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की 55 बैट्रियां व एक कार बरामद की है।  

विज्ञापन


पुलिस की मानें तो आरोपियों ने खुलासा किया है कि वह अब तक पांच हजार से अधिक बैट्रियां चोरी कर चुके हैं। पुलिस आशंका जता रही है कि पिछले दिनों वसंत विहार में एक साथ 75 कारों से बैट्रियां चोरी करने में भी इसी गिरोह का हाथ है।
विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त डॉ. जीराम गोपाल नायक ने बताया कि कुछ दिन से राजधानी में कारों की बैट्रियां चोरी हो रही थीं। 15 दिसंबर को वसंत विहार के वसंत अपार्टमेंट में तो चोरों ने 75 से अधिक कारों की एक ही रात में बैट्रियां चोरी कर लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच ने छानबीन शुरू की। इस बीच अपराध शाखा को सूचना मिली कि आरोपी कार से चोरी की बैट्रियां बेचने आने वाले हैं। इस पर पुलिस ने न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के पास से आरोपियों को कार समेत दबोच लिया। कार से 55 बैट्रियां बरामद हुईं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने दिल्ली में अलग-अलग जगहों से ये बैट्रियां चुराई थीं।


एक आरोपी चौकीदार बनकर निगरानी करता था
गिरोह का सरगना गुल मोहम्मद है। वह अपनी कार लेकर चोरी के लिए निकलता था। चोरी वाले स्थान पर एक आरोपी कार में बैठा रहता, दूसरा आरोपी चौकीदार बनकर सड़क पर डंडा लेकर निगरानी करता था। तीसरा आरोपी महज 30 सेकेंड में कार से बैट्री निकालकर अपनी कार में रख लेता था। बदमाश एक रात में 50 से अधिक बैट्रियां चुरा लेते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed