{"_id":"5756ce0e4f1c1b091d9c5d9e","slug":"theft-of-petrol-and-rs-2-5-lakh-managers-and-salesmen-suspect","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप से 2.5 लाख रुपये की चोरी,मैनेजर व सेल्समैन पर शक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप से 2.5 लाख रुपये की चोरी,मैनेजर व सेल्समैन पर शक
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 08 Jun 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव नूरपुर में पेट्रोल पंप पर अलमारी में रखे 2.5 लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। पेट्रोल पंप मालिक ने अपने कर्मचारियों पर ही चोरी का शक जाहिर करते हुए मामले की शिकायत पुलिस में देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पेट्रोल पंप के मालिक ताहिर निवासी गांव रेहना थाना नूंह ने पुलिस को बताया कि उसने नूरपुर फिलिंग स्टेशन पर गांव बावला निवासी अजीज अहमद को मैनेजर व जुनैद और रुस्तम को सेल्समेन के रूप में रखा हुआ है।
विज्ञापन
3 जून को सुबह 10:00 बजे मैनेजर अजीज उस दिन की नकदी जमा कराकर रेवाड़ी डीजल लेने के लिए चला गया और रात को 11:00 बजे डीजल की गाड़ी को खाली कराकर अपने घर चला गया।
विज्ञापन
ताहिर का कहना है कि रात के समय जुनैद व रुस्तम सेल्समैन ही ड्यूटी पर थे और जिस अलमारी में रुपये रखे थे, उसकी चाबी जुनैद के पास ही थी।
पंप मालिक का कहना है कि 4 जून शाम 5:30 बजे मैनेजर अजीज ने उसे अलमारी में रखे दिन रात के 252953 रुपये अलमारी तोड़कर चोरी होने की सूचना टेलीफोन पर दी।
पेट्रोल पंप मालिक का कहना है कि छानबीन के बाद मैनेजर व सेल्समेन पर चोरी करने का शक हुआ है। उन्होंने पुलिस में घटना की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मैनेजर अजीज व सेल्समेन जुनैद व रुस्तम के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।