फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   theft of maid caught in hidden camera

जब घर में लगवाया गुप्त कैमरा तो सामने आई नौकरानी की ऐसी करतूत कि सभी ने दबा ली दांतों तले उंगली

Tue, 20 Mar 2018 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Mar 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
theft of maid caught in hidden camera

घर के मालिक ने लगवाया था घर में गुप्त कैमरा, सामने आई नौकरानी की ऐसी करतूत..

विज्ञापन

 

राजौरी गार्डन इलाके में एक शख्स ने घर में गुप्त कैमरा लगाकर नौकरानी को चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि नौकरानी दो-तीन माह से घर में चोरी की वारदात को अंजाम दे रही थी।

 

इस बीच उसने तीन लाख रुपये की चोरी की। पुलिस ने आरोपी नौकरानी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, प्रवीण क्वात्रा (45) सपरिवार सुभाष नगर इलाके में रहता है। वह टैंट हाउस का काम करता है।

विज्ञापन


प्रवीण के मुताबिक पिछले दो तीन माह से उसके घर से लगातार नकदी की चोरी हो रही थी। चोर को पकडने के लिए प्रवीण ने अपने कमरे में गुप्त कैमरा लगाने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शशिकला के पास से 1900 रुपये मिले

शनिवार को उसने अपने कमरे में गुप्त कैमरा लगा दिया। रविवार को उसने गुप्त कैमरे का फुटेज देखा। जिसमें उसने अपनी नौकरानी तिहाड़ गांव निवासी शशिकला को बैग से रुपये निकालते हुए देखा। प्रवीण ने तुरंत अपनी पत्नी रेखा की मदद से शशिकला की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान शशिकला के पास से 1900 रुपये मिले। हालांकि, शशिकला ने रुपये उसके होने का दावा किया। लेकिन प्रवीण ने उसे गुप्त कैमरे का फुटेज दिखाया तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

प्रवीण ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया। प्रवीण ने अपने बयान में बताया कि पिछले दो तीन महीने से उसके घर से करीब तीन लाख रुपये की चोरी हुई है। पुलिस ने नौकरानी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसके निशानदेही पर रुपये बरामद करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed