{"_id":"2110cc451b5a9a422d3092f0aaf7c27a","slug":"theft-of-lakhs-in-sec-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कैसे चोर जो रजिस्टर में एंट्री भी कर गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ये कैसे चोर जो रजिस्टर में एंट्री भी कर गए
अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 12 Feb 2014 03:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अति सुरक्षित माने जाने वाले सेक्टर-50 में चोर घुस गए। मंगलवार को परिवार के सदस्य सिर्फ दो घंटे के लिए कहीं गए, उसी बीच बदमाश सामान समेटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
सेक्टर निवासी गिरजा सिंह ने बताया कि आम्रपाली अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर बी-704 में तपोजी रहते हैं। मंगलवार करीब 12 बजे परिवार के सदस्य कहीं गए थे।
दो बजे जब वापस आए तो घर का ताला टूटा मिला। घर में रखी नकदी, सोना और कीमती इलेक्ट्रोनिक सामान लेकर चोर फरार हो गए।
गिरजा ने बताया कि पीड़ित परिवार जैसे ही घर से निकला, थोड़ी ही देर में दो युवक अपार्टमेंट के गेट पर पहुंचे और बाकायदा गार्ड से फ्लैट में जाने की बात कही और रजिस्टर में गलत नाम और पता लिखा।
विज्ञापन
लोगों ने चोरों को जाते हुए भी देखा लेकिन किसी ने उन्हें नहीं टोका। पुलिस को भी सूचना दी गई। सेक्टर 39 की पुलिस आई और फिंगर प्रिंट लेकर चली गई।