फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Theft of 40 million house printing business.

प्रिंटिंग कारोबारी के घर 40 लाख की चोरी

Thu, 12 Feb 2015 02:11 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 12 Feb 2015 02:11 PM IST
विज्ञापन
Theft of 40 million house printing business.

गाजियाबाद कोतवाली के छत्ता मोहल्ले में मंगलवार रात चोरों ने प्रिंटिंग कारोबारी रोहित गर्ग का घर खंगाल डाला। कारोबारी का दावा है कि चोर एक किलो सोने के जेवर और साढ़े छह लाख कैश समेत करीब 40 लाख का सामान चोरी कर ले गए।

विज्ञापन


वे परिवार के साथ शादी समारोह में गए थे। बुधवार तड़के पांच बजे घर लौटने पर वारदात का पता चला। वे बैंक लॉकर में जेवर रखते थे। शादी की वजह से जेवर लेकर आए थे, लेकिन जल्दबाजी में अधिकांश जेवर घर में ही रह गए थे।
विज्ञापन


रोहित गर्ग ने बताया कि परिवार में उनकी माता, पत्नी और बेटा-बेटी हैं। शादी गोविंदपुरम में उनके चाचा की बेटी की थी। चोरों ने मुख्यद्वार और अलमारी समेत चार ताले तोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी गए जेवर करीब 20 साल पुराने थे। चांदी के जेवर भी ले गए हैं। एसएचओ का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मेन गेट का ताला खोला गया है।

लाइट नहीं थी, कुत्ता कई बार भौंका
रोहित ने बताया कि वे ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं, प्रथम तल पर किराएदार रहते हैं। किराएदारों का कहना है कि रात करीब दो बजे लाइट नहीं थी। इस दौरान कुत्ता कई बार भौंका। उन्होंने ऊपर से देखा भी, मगर कोई नजर नहीं आया।

मोदीनगर में ट्रांसपोर्टर की कार लूटी
कादराबाद में मंगलवार रात बाइक सवार चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर ट्रांसपोर्टर की कार लूट ली। कार लूट कर बदमाश मेरठ की तरफ निकल भागे।

हरियाणा के रेवाड़ी बावल थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव निवासी सतीश कुमार ट्रांसपोर्टर हैं। मंगलवार रात सतीश गांव निवासी दोस्त नरेंद्र के साथ एक शादी में शामिल होने को कादराबाद आए थे।

सतीश शादी में शामिल होने चले गए जबकि नरेंद्र समारोह स्थल के बाहर कार में ही बैठा रहा। रात करीब बारह बजे दो बाइक पर चार बदमाश पहुंचे और तमंचा दिखाकर नरेंद्र को कार से नीचे उतार दिया।


इसके बाद बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर कार लूट ली। बदमाशों के जाने के बाद नरेंद्र ने शोर मचाया तो समारोह में शामिल लोग पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा।

मामले में पुलिस ने लूट की बजाय कार चोरी में रिपोर्ट दर्ज की। इंसपेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर ही रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed