फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   theft in dadri area noida crime news

कार का शीशा तोड़कर 1.26 लाख रुपये चोरी, केस दर्ज

Thu, 27 Apr 2017 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 27 Apr 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
  theft in dadri area noida crime news
crime

दादरी के कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर स्थित सरकारी अस्पताल में कार का शीशा तोड़कर 1.26 लाख रुपये की नगदी उड़ा दी गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दादरी क्षेत्र के जीटी रोड स्थित गांव कोट निवासी अरविंद पुत्र कैलाश अपनी सेंट्रो कार में सवार होकर दादरी आया था। उसने दादरी के मथुर फाइनेंस से 50 हजार रुपये की नकदी ली थी। जबकि 76 हजार रुपये घर से किसी कार्य के लिए लेकर आया था। 
विज्ञापन


उसने एक लाख 26 हजार रुपये की नगदी कार की डेस्क बोर्ड में रखे थे। वह नगर के सरकारी अस्पताल में दवाई लेने चल दिया। कार को अस्पताल में खडी कर चिकित्सक से दवाई ले रहा था। जब वह दवाई लेकर लौटा तो कार का शीशा टूटा मिला। कार में रखी नकदी गायब थी। उसने शोर मचा दिया। शोर मचाने पर आसपास से लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन शीशा तोड कर नगदी निकालने वाला पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। पीड़ित ने घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed