{"_id":"584060824f1c1b9345de7b8c","slug":"theft-in-4-5-lakh-rupees-shawls-businessman-s-wife-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"4.5 लाख की शॉल चोरी में व्यवसायी की पत्नी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
4.5 लाख की शॉल चोरी में व्यवसायी की पत्नी गिरफ्तार
पुरुषोत्तम वर्मा /अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 02 Dec 2016 12:15 AM IST
सार
खान मार्केट में स्थित शोरूम से चुराई थी साढ़े चार लाख रुपये से ज्यादा कीमत की पश्मीना की शॉल
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ग्रेटर कैलाश-एक से पुलिस के हत्थे चढ़ी आरोपी महिला
विज्ञापन
महिला चोर
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खान मार्केट में हाईप्रोफाइल चोरी का मामला सामने आया है। तुगलक रोड थाना पुलिस ने खान मार्केट स्थित शोरूम से एकदम शुद्ध पश्मीना की शॉल चुराने के आरोप में जूट के बडे व्यवसायी की पत्नी को गिरफ्तार किया है। शॉल की कीमत साढ़े चार लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने व्यवसायी की पत्नी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सीसीटीवी फुटेज से महिला पुलिस के हत्थे चढ़ी थी। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार खान मार्केट में एटेलायर एप्परेल एंड फुटवेयर लि. नाम से शोरूम है।
विज्ञापन
शोरूम की डायरेक्टर अनुजा मेहता ने तुगलक रोड थाना पुलिस को 23 नवंबर को दी शिकायत में कहा था कि शोरूम में आई एक महिला ने शुद्ध कश्मीरी पश्मीना शॉल चुराई है। शॉल की कीमत साढ़े चार लाख रुपये से ज्यादा है।
विज्ञापन
महिला शॉल को खरीदने की इच्छुक दिखाई दे रही थी। इसके बाद महिला अपने कपड़ों में शॉल को चुराकर ले गई। महिला दो शूट के बीच शॉल को ट्रायल रूम में ले गई थी। शॉल को अपने कपड़ों में अंदर छिपा लिया था।
इसके बाद बिना कुछ खरीदे शोरूम से चली गई थी। अनुजा ने तुगलक रोड थाना पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के जरिये शॉल चुराने वाली महिला की फोटो भी दी थी। मामला दर्जकर तुगलक रोड थानाध्यक्ष दिलीप सिंह की देखरेख में एसआई सुनील की टीम ने तफ्तीश शुरू की।
पुलिस ने फोटो के आधार पर बुधवार को आरोपी महिला को ग्रेटर कैलाश-एक से बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। महिला की पहचान की पारूल गौतम(32) केरूप में हुई। पारूल के पति जूट और पेपर के बड़े व्यवसायी हैं और ग्रेटर कैलाश-एक में रहते हैं। बताया जा रहा है कि महिला ने सामाजिक रुतबे को बढ़ाने के लिए शॉल चुराई थी।