{"_id":"8cd4b4963561688ab5b656eba6831b05","slug":"the-young-man-s-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में पंखे से लटका मिला युवक का श्ाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमरे में पंखे से लटका मिला युवक का श्ाव
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 11 Dec 2014 01:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिहानी चुंगी के पास नटों वाली गली में जितेंद्र (21) ने फंदा लगाकर जान दे दी। बुधवार सुबह उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। तीन दिन पहले ही वह अपनी शादी के लिए लड़की पसंद करके आया था।
विज्ञापन
आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजन भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। सिहानी गेट कोतवाली पुलिस जांच कर रही है।
बुलंदशहर के स्याना निवासी जितेंद्र सिहानी चुंगी स्थित नट वाली गली में सोनू शर्मा के मकान में किराए पर रहता था। वह साहिबाबाद स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता था।
विज्ञापन
मकान मालिक ने बताया कि मंगलवार रात जितेंद्र ने खाना खाया और सोने के लिये अपने कमरे में चला गया। बुधवार सुबह तक वह कमरे से बाहर नहीं आया।
करीब साढे़ दस बजे उन्होंने जितेंद्र के कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन काफी देर इंतजार करने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। सोनू ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा।
विज्ञापन
अंदर पंखे पर जितेंद्र का शव बिजली के तार से पंखे पर लटका था। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। सुसाइड नोट न मिलने के कारण आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मकान मालिक ने बताया कि तीन दिन पहले ही जितेंद्र बुलंदशहर से यहां लौटा था।