फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The young man's body was found by farm Delhi, three bullet marks on the body

खेत से मिला दिल्ली के युवक का शव, शरीर पर तीन गोली के निशान

Mon, 17 Oct 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 17 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
The young man's body was found by farm Delhi, three bullet marks on the body
मृत शरीर - फोटो : demo pic

सेक्टर-37 स्थित एक खेत से एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक के शरीर पर गोलियों के तीन निशान मिले हैं। पुलिस के अनुसार, मृतक दिल्ली का रहने वाला है और वह आपराधिक छवि का था। 

विज्ञापन


थाना सेक्टर-10 पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। हत्या की वजह पुलिस आपसी रंजिश मान रही है।
विज्ञापन


उसका कहना है कि हत्या कहीं और करने के बाद शव यहां लाकर फेंक दिया गया है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-37 स्थित एक खेत के मालिक ने शनिवार को पुलिस को सूचना दी कि उसके खेत में किसी अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के शरीर पर गोली के तीन निशान मिले हैं। पुलिस ने युवक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद मृतक के कपड़ों की तलाशी ली गई तो उसमें कुछ कागजात मिले। 

जिसके बाद उसकी पहचान दिल्ली के कैर गांव निवासी विक्रम सहरावत के रूप में की गई। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया।  


थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है कि हत्या किन कारणों से और किसने की है। इस बारे में अभी ज्यादा कुछ कहना जल्दबाजी होगा। आरोपियों का सुराग लगाने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed