{"_id":"5754578a4f1c1bbd46109054","slug":"the-young-man-killed-in-land-disputes-raw-way-bodies","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में की युवक की हत्या, कच्चे रास्ते से शव बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन विवाद में की युवक की हत्या, कच्चे रास्ते से शव बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 06 Jun 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मंदपुरा में शनिवार रात जमीन के विवाद में एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। युवक के पिता के बयान पर रविवार को पटौदी थाना पुलिस ने आरोपी भाई, भतीजे व बहनोई और भांजे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
मंदपुरा निवासी विजय (24) के परिवार का जमीन को लेकर मामला न्यायालय में चल रहा था। बताया गया है कि शनिवार शाम एक फोन आने के बाद विजय घर से मोटर साइकिल लेकर निकल गया।
विज्ञापन
शाम आठ बजे तक उसकी परिजनों से बातचीत हुई, इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। रविवार सुबह विजय का शव मंदपुरा-मिर्जापुर के कच्चे रास्ते पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही डीसीपी सुलोचना गजराज, एसीपी नारायण चंद, थाना प्रबंधक हीरासिंह, सीआईए बिलासपुर के इंस्पेक्टर अनिल पहलवान, चौकी इंचार्ज नरेश कुमार सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
युवक के गले पर निशान था तथा पास में ही एक रस्सी पड़ी थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि विजय की हत्या गला घोंटकर की गई। उसकी मोटर साइकिल व मोबाइल गुढाना गांव से बरामद किया गया।
विजय के पिता रामनिवास ने पटौदी थाने में दी शिकायत में अपने भाई होशियार सिंह, भतीजे खुशीराम, गोलियाकी जिला रेवाड़ी निवासी बहनोई भूपसिंह और उसके पुत्र कुलदीप पर जमीनी रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।