फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The young man jumped into the water for a bath in the rain

बारिश में नहाने के लिए पानी में कूदा युवक, छींटे लगने पर लोगों ने डंडा मारकर की हत्या

Tue, 05 Jul 2016 08:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 05 Jul 2016 08:29 AM IST
विज्ञापन
The young man jumped into the water for a bath in the rain

आनंद पर्वत इलाके में पानी के छींटे पड़ने से नाराज दो लोगों ने एक युवक के सिर पर डंडा मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए लेकिन पुलिस ने कुछ ही घंटों में दोनों को दबोच लिया। 

विज्ञापन


आरोपियों ने शराब के नशे में घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने उनके निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल डंडा बरामद कर लिया है। मध्य जिला के पुलिस उपायुक्त परमादित्य ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े दस बजे आनंद पर्वत इलाके में झगड़े की सूचना मिली। 
विज्ञापन


जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि आनंद पर्वत निवासी राधेश्याम नाम के युवक को पीसीआर कर्मी घायलावस्था में अस्पताल ले गए हैं। जहां डॉक्टरों ने राधेश्याम को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पीने के बाद घर जा रहे थे आरोपी

The young man jumped into the water for a bath in the rain
arrest - फोटो : demo pic

पुलिस ने घटनास्थल पर मामले की छानबीन शुरू की। छानबीन में पता चला कि आनंद पर्वत निवासी शशि भूषण और पंकज ने झगड़े के दौरान राधेश्याम के सिर पर डंडे से हमला किया है। 

पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की। देर रात पुलिस ने जखीरा रेलवे लाइन के पास से शशिभूषण को गिरफ्तार कर लिया। शशिभूषण के निशानदेही पर पुलिस ने पंकज को भी दबोच लिया। 

शशिभूषण ने पुलिस को बताया कि वह आनंदपर्वत के एक फैक्टरी में चौकीदारी करता है। जबकि पंकज टैंक रोड स्थित जींस की दुकान में काम करता है। रविवार रात दोनों ने फैक्टरी में शराब पीने के बाद अपने घर जा रहे थे। 

आनंदपर्वत के गली नंबर चार में उसने राधेश्याम बारिश में नहा रहा था। पानी में कूदने की वजह से उसके छींटे उनपर आकर गिरी। इसी बात लेकर दोनों उनके बीच झगड़ा होने लगा। झगड़े के दौरान उन्होंने राधेश्याम के सिर डंडे से हमला कर फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed