{"_id":"58c981264f1c1b6a3732b992","slug":"the-woman-s-jewelery-cheats-became-a-cop","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस वाला बनकर महिला के जेवर ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस वाला बनकर महिला के जेवर ठगे
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 15 Mar 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी पुलिस वाला बनकर बुजुर्ग महिलाओं के जेवर उतरवाने वाले बाइक सवार ठगों के झांसे में आई सेक्टर-30 निवासी सुनीता वोहरा ने केस दर्ज कराया है। 21 फरवरी की सुबह हुई वारदात की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सुनीता वोहरा के मुताबिक, 21 फरवरी की शाम वह सेक्टर-30 के बाजार गई थीं। घर लौटते समय वह बाजार से कुछ दूर निकली थीं कि एक युवक उनके पास आया और बोला कि पीछे पुलिस वाला उन्हें बुला रहा है।
विज्ञापन
पीछे एक आदमी बाइक पर बैठा था, वह उसके पास पहुंची, तो उसने खुद को पुलिस वाला बताया। बताया कि उसकी ड्यूटी लगाई गई है कि जो महिलाएं सोने के जेवर पहनकर जा रही हैं उनसे पूछताछ करे।
विज्ञापन
इसके बाद उसने सुनीता को सोने की चूड़ियां उतारकर बैग में डालने को कहा। उन्होंने चूड़ियां उतारकर बैग में रखीं, तो उसने उन्हें बाहर निकलवाकर कागज में लपेटने को कहा।
बाइक सवार ने उनके हाथ से चूड़ियां लेकर कागज में लपेटकर कागज उन्हें वापस कर दिया। घर पहुंचकर उन्होंने कागज खोला तो उसमें चूड़ियां थी ही नहीं।