महिला के साथ स्कूल पार्क में बैठने से मना करने पर गार्ड का सिर पत्थर से कुचला, सीसीटीवी में खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराय रोहिल्ला इलाके में रविवार रात एक प्राइवेट स्कूल के गार्ड की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी उस समय हुई जब दूसरा गार्ड ड्यूटी पर आया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर मामले को सुलझाने का दावा किया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी एक महिला के साथ स्कूल परिसर स्थित पार्क में बैठा था। गार्ड ने उन्हें वहां से जाने के लिए कहा। इसी बात पर आरोपी ने पत्थर से गार्ड के सिर को कुचल दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त श्रीनगर कालोनी निवासी पवन(35) के रूप में हुई। वह अपनी बुजुर्ग मां शीला के साथ रहता था और इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में बतौर सिक्यूरिटी गार्ड काम करता था। शीला ने बताया कि रात नौ बजे घर से खाना लेकर वह स्कूल गया था।
रात 11 बजे दूसरा गार्ड श्रीनाथ जब स्कूल पहुंचा तो पवन को लहूलुहान अवस्था में देखा। उसने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी।
सिर कुचला हुआ था और पास में खुला पड़ा था टिफिन
मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि पवन के सिर को पत्थर से कुचला गया है। पास ही उसका टिफिन भी खुला हुआ है। पुलिस ने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज कब्जे में लेकर जांच की।
जिसमें घटना के बाद स्कूल परिसर से एक युवक और महिला को भागते हुए देखा गया। जांच करने पर पता चला कि सीसीटीवी में दिख रहे युवक और महिला पवन के पड़ोस में रहते हैं।
पुलिस की टीम ने पड़ोस में रहने वाले रोहित नाम के युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह पवन से पूछकर महिला के साथ पार्क में बैठा था। लेकिन कुछ देर बाद ही पवन से उसे जाने के लिए कहा। यह सुनकर महिला वहां से जाने लगी। गुस्से में आकर उसने पवन के सिर को पहले दीवार पर मारी। बेहोश होने पर उसके सिर को पत्थर से कुचल दिया।