{"_id":"5765442e4f1c1b544311b708","slug":"the-wife-was-poisoned-by-her-husband-of-dowry-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने दहेज के चलते पत्नी को जहर देकर की थी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ने दहेज के चलते पत्नी को जहर देकर की थी हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 19 Jun 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
जेल
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंड के गांव साकरस में बीते माह 27 मई को हुई महिला की हत्या के मामले में फिरोजपुर झिरका पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भोंडसी स्थित जेल में भेज दिया है। हालांकि इस मामले से जुडे़ अन्य आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि फिरोजपुर झिरका खंड के गांव साकरस में बीते माह 27 मई को दहेज लोभियों ने एक विवाहिता की जहर देकर हत्या कर दी थी। महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम मामले से जुडे़ मुख्य आरोपी महिला के पति को फिरोजपुर झिरका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हत्या का खुलासा करने के लिए पुलिस ने आरोपी को एक दिन की रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
जिसके बाद आरोपी पति को पुलिस ने शनिवार की दोपहर अदालत में पेश किया जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले के जांच अधिकारी शीशराम ने बताया कि विवाहिता की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी महिला के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले से जुडे़ अन्य लोगों की तलाश अभी जारी है।