{"_id":"7278b9703288dbdca8487f372901af0a","slug":"the-threat-of-throwing-acid-on-what-s-app-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्स एप पर दी तेजाब फेंकने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्हाट्स एप पर दी तेजाब फेंकने की धमकी
अमर उजाला, विजयनगर
Updated Sun, 04 Jan 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीए की छात्रा ने दोस्त से मिले शादी के प्रस्ताव को ठुकराया तो उसी का दोस्त, दुश्मन बन गया। सिविल इंजीनियर कर रहे दोस्त ने छात्रा के व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर चेहरे पर तेजाब फेंकने और जान से मारने की धमकी दे डाली।
छात्रा के पिता की शिकायत पर विजयनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया है।
पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी सीए की पढ़ाई करने दिल्ली जाती है। इस दौरान रास्ते में उसकी मुलाकात नवीन नाम के युवक से हुई। बागू कालोनी निवासी नितिन एक साल पहले छात्रा के साथ 12वीं कक्षा में पढ़ता था।
सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा नितिन भी दिल्ली कोचिंग के लिए जाता है। दो-चार मुलाकात के बाद नितिन गौतम ने छात्रा का मोबाइल नंबर ले लिया। आरोप है कि नवीन ने छात्रा को प्रपोज किया।
विज्ञापन
नितिन की इस हरकत से छात्रा परेशान हो गई और उसने नितिन को इग्नोर करना शुरू कर दिया। नितिन मोबाइल पर कॉल कर परेशान करने लगा तो उसका नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिया। परेशान होकर छात्रा ने कोचिंग जाना भी बंद कर दिया।
छात्रा ने इसकी शिकायत परिजनों से की। आरोप है कि 31 दिसंबर की शाम युवक छात्रा के घर पहुंचा और उसके परिजनों के सामने ही शादी का प्रस्ताव रखा।
छात्रा की मां ने विरोध किया तो आरोपी ने धमकी दी कि ‘या तो इसकी शादी मेरे साथ करा दो वरना मैं इसे मार दूंगा या फिर चेहरे पर तेजाब डाल दूंगा, जिससे इसकी शादी किसी और से न हो पाए।’ धमकी मिलने पर छात्रा सहम गई।
इसकी शिकायत छात्र के परिजनों से भी की गई, लेकिन उन्होंने भी कोई एक्शन नहीं लिया। छात्रा को व्हाटस एप पर भी तेजाब डालने और जान से मारने की धमकी दी गई। एसओ अवधेश यादव का कहना है कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।