{"_id":"4592fa67a7036182ebe1f8904a192fd3","slug":"the-theft-of-5-50-million-by-manipulating-cheque","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब चेक पेमेंट भी सुरक्षित नहीं!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब चेक पेमेंट भी सुरक्षित नहीं!
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 06 Jan 2014 01:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-15 निवासी एक व्यक्ति ने एक कंपनी को 5.50 लाख रुपये का एकाउंट पेयी चेक कोरियर से भेजा था।
विज्ञापन
लेकिन किसी अन्य व्यक्ति ने उस चेक को अपने एकाउंट में डलवाकर पूरी रकम का भुगतान कर लिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस आयुक्त को दी। पुलिस आयुक्त ने पूरे मामले की जांच के आदेश आर्थिक अपराध शाखा को दिए हैं।
राम अवतार माहेश्वरी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनका राम लीला ग्राउंड सदर बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक में खाता है।
उन्होंने एपेक्स बिल्डवेल एमजी रोड के नाम पर पांच लाख 50 हजार रुपये का एकाउंट पेयी चेक कोरियर से भेजा था। 23 दिसंबर को उनके मोबाइल पर पैसा ट्रांसफर होने का मैसेज भी मिल गया।
विज्ञापन
लेकिन कंपनी ने चेक न मिलने की शिकायत की। उन्होंने बैंक में जाकर पता किया तो मालूम हुआ कि उक्त रकम कंपनी के खाते में न जाकर राजेश सिंह नामक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो गई है।
विज्ञापन
बैंक प्रबंधक ने बताया कि कंपनी को दिए गए चेक की कापी कर राजेश सिंह ने अपने यूनियन बैंक दिल्ली के खाते में जमा कर रकम निकाली है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह किसी राजेश सिंह नामक व्यक्ति जानता तक नहीं है।