शिक्षक नें पांचवी कक्षा की छात्रा से की अश्लील हरकत, पीड़िता ने मां को सुनाई आपबीती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमन विहार इलाके के निगम स्कूल की पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है।
परिजनों ने जब आरोपी शिक्षक की शिकायत स्कूल प्रशासन से की तो उल्टे उन्हें जेल भेजने की धमकी दी गई। अमन विहार थाना पुलिस शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार, 13 वर्षीय पीड़िता किराड़ी स्थित स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ती है। शनिवार को स्कूल से घर आने के बाद वह अपने कमरे में जाकर रोने लगी।
कई प्रयास के बाद मां को पीड़िता ने सुनाई अापबीती
उसकी मां ने छात्रा से रोने का कारण पूछा। काफी प्रयास करने के बाद छात्रा ने मां को आपबीती बताई। पीड़िता ने बताया कि उसके स्कूल के शिक्षक मनोज राठी अक्सर उसके साथ अश्लील हरकत करते हैं।
सोमवार को पीड़िता को लेकर उसके परिजन स्कूल पहुंचे और स्कूल प्रशासन से शिकायत की।
आरोप है कि स्कूल में मौजूद शिक्षकों ने पीड़िता के माता-पिता से मारपीट की और सादे कागज पर अंगूठा लगवाकर उन्हें जेल भेजने की धमकी दी। बुधवार को पीड़ित परिवार अमन विहार थाने पहुंचा और शिकायत दी।