फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The student was gang murder, had poured a flammable substance on the private parts Fire

हत्या से पूर्व छात्रा से हुआ था गैंगरेप, निजी अंगों को जलाया

Mon, 01 Aug 2016 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 01 Aug 2016 10:45 AM IST
विज्ञापन
The student was gang murder, had poured a flammable substance on the private parts Fire
हत्या - फोटो : प्रतिकात्मक चित्र

गांधी नगर इलाके में बृहस्पतिवार को हत्या कर छात्रा को जलाने के मामले में गैंगरेप की पुष्टि हुई है। सूत्रों की मानें तो पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने पुलिस को बताया है कि हत्या करने से पूर्व छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ था।

विज्ञापन


यहीं नहीं बाद में छात्रा के निजी अंग पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग भी लगा दी गई थी। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया है कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान आशु और दानिश के रूप में हुई है। दोनों इससे पहले भी मृतक की एक अन्य सहेली के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे चुके हैं और उसे भी जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी लड़की से करते थे छेड़खानी

The student was gang murder, had poured a flammable substance on the private parts Fire
गैंगरेप

उस किशोरी पीड़िता ने भी अब पुलिस में गैंगरेप का मामला दर्ज करवाया है। मृतक की सहेली के सामने आने के बाद मामले का खुलासा हुआ है। दोनों आरोपियों पर अब दो बार गैंगरेप व एक हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।

इससे पहले भी आरोपी लड़कियों को आते-जाते छेड़खानी करते थे। वारदात वाले दिन घर में घुसकर पहले गैंगरेप किया बाद में आरोपियों ने उसके पेट और घुटनों के ऊपर के हिस्से को जला दिया था।

 दोनों ही छात्रा के जानकार बताए गए हैं। बता दें कि बृहस्पतिवार को 15 वर्षीय किशोरी की गांधी नगर इलाके में उसके कमरे में घुसकर अज्ञात लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। छात्रा सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। वारदात के समय वह घर में अकेली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed