{"_id":"57daea834f1c1b0d27d47b9a","slug":"the-salesman-refused-to-give-alcohol-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब देने से किया मना तो सेल्समैन को मारी गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब देने से किया मना तो सेल्समैन को मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 16 Sep 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबेरी गांव में बुधवार देर रात ठेका बंद करने के दौरान शराब देने से मना करने पर दो युवकों ने सेल्समैन को गोली मार दी। गोली सेल्समैन के हाथ में लगी।
विज्ञापन
उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सेल्समैन के पिता की शिकायत पर पुलिस नेे दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस के मुताबिक, मोदीनगर निवासी कपिल शाहबेरी गांव स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन है। बुधवार रात 11 बजे कपिल ठेका बंद कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार होकर दो युवक वहां पहुंचे और कपिल से शराब मांगी।
विज्ञापन
कपिल ने ठेका बंद होने की बात कहकर शराब देने से मना कर दिया। आरोपी कपिल सेे गाली-गलौज करनेे लगे। इस पर कपिल अपनी बाइक लेकर चल दिया।
आरोप है कि युवकों ने अपनी बाइक से पीछाकर कपिल को गोली मार दी औैर फरार हो गए। राहगीरों की मदद से उसेे अस्पताल में भर्ती कराया गया।