{"_id":"576ee1724f1c1bdf0cb48544","slug":"the-race-went-on-the-attack-with-a-knife-on-the-young-man-fired","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ पर निकले युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, चलाई गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दौड़ पर निकले युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, चलाई गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 26 Jun 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
चाकू से हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह दौड़ के लिए घर से निकले लोकेश कुमार निवासी बदरपुर सैद को अरावली कॉलेज के पास कुलदीप और राहुल ने पकड़ लिया और चाकू से हमला कर दिया। लोकेश ने बचाव किया तो उस पर गोली चला दी गई। इससे पहले की लोग एकत्र होते, तब तक हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों में काफी अर्से से रंजिश चली आ रही है।
विज्ञापन
लोकेश के मुताबिक, वह सेक्टर-16 में नेहरू कॉलेज में पढ़ता है। पुलिस और रक्षा बल में भर्ती होने के लिए वह रोज सुबह दौड़ने जाता है। शनिवार सुबह भी वह घर से निकला था। अरावली कॉलेज के पास राहुल ने उसे पीछे से पकड़ लिया और कुलदीप ने उस पर चाकू से वार कर दिया। लोकेश ने बचाव किया तो कुलदीप ने तमंचे से फायर कर दिया।
विज्ञापन
गोली उसकी पीठ को छूती हुई निकल गई। आवाज सुनकर कॉलेज के गार्ड बाहर निकल आए और उन्हें देखकर हमलावर भाग निकले। लोकेश को बीके सिविल अस्पताल में ले जाया गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों में काफी पहले से झगड़ा चला आ रहा है। कुलदीप पक्ष के खिलाफ चल रहे मुकदमे में लोकेश गवाह था। एसएचओ तिगांव थाना इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि कुलदीप और राहुल के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।