फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेफिल्ड गार्डन के जे ब्लॉक में वाली महिला के साथ मारपीट व ज्वैलरी छीनने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस चार अज्ञात के खिलाफ मारपीट व स्नैचिंग का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मूल रूप से मथुरा की रहने वाली नगीना अपने पति के साथ परचून की दुकान चलाती है। शुक्रवार शाम नगीना दुकान पर बैठी थी। इसी दौरान स्कार्पियो मे चार लड़के आए।
इन लड़कों ने नगीना से बहस शुरू कर दी। इसके बाद यह लोग उससे छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। जाते वक्त बदमाश महिला की सोने की अंगूठी व अन्य ज्वैलरी उतार ली।
वारदात के दौरान ली गई बदमाशों की फोटो
इस दौरान महिला से छेड़छाड़ भी की गई। महिलाओं को बढ़ता देख वहां पर सुरक्षा गार्ड व अन्य लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसके बाद बदमाश वहां से चलते बने।
किसी एक ने यहां पर इस वारदात के दौरान बदमाशों की फोटो ले ली। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार शाम की इस वारदात के बाद शनिवार को केस दर्ज किया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के बयान पर चार अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। फोटो में आए युवकों में से एक रोहतक का नामी बदमाश बताया जाता है।