फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   the one who looted amazon shopping company are now arrested

अमेजॉन शॉपिंग कंपनी को इस तरक लगाया लाखों का चूना, अब पहुंचे सलाखों के पीछे

Wed, 11 Oct 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 Oct 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
the one who looted amazon shopping company are now arrested
अमेजॉन - फोटो : The Verge

उत्तर पश्चिम जिले की साइबर सेल ने ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी को लाखों की चपत लगाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 12 लाख रुपये, 25 मोबाइल फोन, अमेजॉन कंपनी के 13 आर्डर स्लीप, 40 पासबुक और चेकबुक सहित अन्य सामान जब्त किया है।

विज्ञापन


आरोपी फर्जी सिम से गिफ्ट कार्ड के जरिए कीमती फोन बुक करता था और कंपनी से सामान आने पर उसमें सामान नहीं होने की बात कहकर कंपनी से रिफंड ले लेता था।

जिला पुलिस उपायुक्त मिलिंद डूंबरे ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिवम चौपड़ा और सचिन जैन के रूप में हुई है। गत 17 अगस्त को अमेजॉन शॉपिंग कंपनी के एक अधिकारी ने केशवपुरम थाने में फर्जीवाड़े की शिकायत की थी।
विज्ञापन


बताया कि अप्रैल 2017 से मई 2017 के बीच 166 कीमती मोबाइल फोन के आर्डर दिए गए। ज्यादातर ग्राहकों ने बॉक्स खाली होने की शिकायत की। ग्राहकों को गिफ्ट कार्ड दिए गये। साइबर सेल ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि 166 फोन का आर्डर 141 फोन से 48 विभिन्न ग्राहकों ने बुक कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी से बॉक्स में कुछ भी नहीं होने की बात करता था

the one who looted amazon shopping company are now arrested
बाबा गिरफ्तार - फोटो : File Photo

​पुलिस ने सभी फोन नंबर की जांच करने के बाद त्रिनगर निवासी शिवम अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। शिवम ने रोहिणी से होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है और कई होटलों में काम कर चुका है। शिवम ने पूछताछ में बताया कि ठगी करने के लिए उसने त्रिनगर निवासी सचिन जैन से फर्जी सिम खरीदी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सचिन को भी गिरफ्तार कर लिया।

जांच के बाद पुलिस ने बताया कि शिवम ने एक स्कीम के तहत ऑनलाइन मोबाइल फोन बुक कराया। कंपनी ने उसे फोन भेजा। लेकिन शिवम ने कंपनी को बताया कि उसके बॉक्स में कुछ भी नहीं था।

कंपनी ने उसे गिफ्ट कार्ड भेजा। उसके बाद वह सचिन से 150 रुपये में फर्जी सिम लेने लगा और गिफ्ट कार्ड के जरिए फोन मंगवाने लगा और कंपनी से बॉक्स में कुछ भी नहीं होने की बात कहकर उनसे रिफंड लेने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed