{"_id":"57a1f6d54f1c1b512f2b936c","slug":"the-name-of-the-agent-bank-policy-swindle-millions-of-tired-colonel","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक एजेंट ने पॉलिसी के नाम पर टायर्ड कर्नल से की करोड़ों की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक एजेंट ने पॉलिसी के नाम पर टायर्ड कर्नल से की करोड़ों की ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 04 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Fraud
रिटायर्ड कर्नल से जीवन बीमा पॉलिसी के नाम पर निजी बैंक के एजेंट ने 1.24 करोड़ रुपये ठग लिए। पीड़ित ने सेक्टर-20 थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-14 के सी ब्लॉक निवासी आरएन पंडित (84) को दिल्ली निवासी विनय चड्ढा ने लाखों रुपये की पॉलिसी बेच दी। इसकी किस्त आरोपी बुजुर्ग से लेता रहा, लेकिन रुपये जमा नहीं किए।
बुजुर्ग का पता भी कंपनी के रिकार्ड में बदल दिया गया। रुपये जमा नहीं होने पर बुजुर्ग की किस्त बंद होने को लेकर कंपनी ने पत्र भेजे जो उन्हें मिले ही नहीं। इसके बाद कंपनी ने उनकी पॉलिसी बंद कर दी।
विज्ञापन
कर्नल का आरोप है कि विनय के साथ कंपनी के कर्मचारी भी मिले हुए हैं। बिना कर्मचारियों की मिलीभगत के कंपनी में उनका डाटा बदला नहीं जा सकता। पांच वर्ष में विनय ने उनसे 1.24 करोड़ रुपये ले चुका है।
'2010 से कंपनी का एजेंट जीवन बीमा पॉलिसी के नाम पर पिता से रुपये वसूल रहा था। उसने 1.24 करोड़ रुपये ऐंठ लिए और फरार हो गया।' - कर्नल संजीव पंडित, पीड़ित के बेटे
'मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कंपनी के अधिकारियों से पूछताछ की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।' - दिनेश यादव, एसपी सिटी