{"_id":"5751aaab4f1c1b802f10972f","slug":"the-murderous-attack-on-the-prisoner-accused-of-killing-three-prisoners","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के आरोपी कैदी पर तीन कैदियों ने किया जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के आरोपी कैदी पर तीन कैदियों ने किया जानलेवा हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 04 Jun 2016 09:21 AM IST
विज्ञापन
जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉर्डन जेल भोंडसी में हत्या के आरोप में बंद विचाराधीन कैदी पर तीन अन्य कैदियों ने बृहस्पतिवार को जानलेवा हमला कर दिया। कैदी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। भोंडसी थाना पुलिस ने घायल के बयान पर तीन के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पटौदी थाना निवासी अनिल हत्या के आरोप में भोंडसी जेल में बंद है। अनिल की जेल में ही बंद कैदी दीपक व अजय से किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसी कहासुनी को लेकर जब अनिल बैरक नंबर 9 के पास से गुजर रहा था तभी कैदी गुड़गांव निवासी दीपक व कैदी रेवाड़ी निवासी अजय व उनके एक अन्य साथी ने उस पर किसी नुकीली चीज से हमला कर दिया।
विज्ञापन
जिससे अनिल के कंधे और गाल पर चोट आई है। भोंड़सी थाना प्रभारी विक्रम नेहरा ने बताया कि आरोपी दीपक, अजय व उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लाकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन