फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The maid's suicide by hanging himself, feared to die due to love affairs

नौकरानी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, प्रेम संबंधों के चलते जान देने की आशंका 

Thu, 28 Jul 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 28 Jul 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
The maid's suicide by hanging himself, feared to die due to love affairs
खुदकुशी - फोटो : demo pics

वसंतकुंज (नॉर्थ) थाना इलाके में बुधवार शाम एक नौकरानी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका के परिजनों ने मालकिन पर उसकी हत्या कर फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


मालकिन की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने बृहस्पतिवार देर शाम तक अंधेरिया मोड़ और महिपालपुर रोड स्थित नांगल देवता के पास शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुदकुशी की बात सामने आई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सपना वशिष्ठ सी-6/6524 में पति और बेटे के साथ किराये पर रहती है। सपना का पति मुंबई में नौकरी करता है। रंगपुरी पहाड़ी पर रहने वाली सुचित्रा (18, परिजन 16 वर्ष बता रहे हैं) सपना के यहां नौकरानी का काम करती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार दोपहर करीब तीन बजे सपना बेटे को लेकर मॉल घूमने गई थी। शाम करीब छह बजे वह वापस लौटी, तो घर का गेट बंद था। डोरबेल बजाने के बावजूद गेट नहीं खुला, तो सपना ने पड़ोसियों और पुलिस को इसकी जानकारी दी। 

गेट तोड़ने पर दुपट्टे के जरिए पंखे से लटकी मिली लाश

The maid's suicide by hanging himself, feared to die due to love affairs
suicide

लोगों ने गेट तोड़ा, तो सुचित्रा दुपट्टा के जरिए पंखे से फंदा लगाकर लटकी हुई मिली। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मूलरूप से 24 परगना, पश्चिमी बंगाल निवासी सुचित्रा के परिजनों ने आरोप लगाया है कि सुचित्रा अपनी मालकिन सपना के कुछ राज जान गई थी। सपना के घर पर लोग आते थे। 

लोगों के आने के बाद वह बच्चे को खिलाने के बहाने सुचित्रा को पार्क में भेज देती थी। सुचित्रा ने ये बात हमें बताई थी। हमने उसे कुछ भी बताने से मना किया था। 

राज खुलने के डर से सपना ने सुचित्रा की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। मृतका के परिजनों ने सपना की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बृहस्पतिवार देर शाम को नांगल देवता के पास शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम में खुदकुशी की बात सामने आई है। शरीर पर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि सुचित्रा किसी लड़के से भी मिलती थी। वसंतकुंज (नॉर्थ) थाना पुलिस प्रेम प्रसंग के चलते खुदकुशी करने समेत अन्य कोण से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed