फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The killing of the young man, GT Road in protest jam.

युवक की हत्या, विरोध में जीटी रोड जाम

Fri, 22 May 2015 01:30 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Fri, 22 May 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
The killing of the young man, GT Road in protest jam.
अर्थला पीर के पास धार्मिक स्थल की जमीन के विवाद में कुछ युवकों ने अर्थला निवासी ऑटो चालक को गोली मार दी। ऑटो चालक जमीन पर कब्जे का विरोध कर रहा था। आरोपियाें ने धमकाने के लिए कई हवाई फायर किए।
विज्ञापन


जब युवक ने विरोध बंद नहीं किया तो आरोपी उसे गोली मारकर भाग गए। गंभीर हालत में ऑटो चालक को मोहननगर के नरेंद्र मोहन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बृहस्पतिवार शाम उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


युवक की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्हाेंने अर्थला के सामने जीटी रोड पर जमकर हंगामा किया। कई गाड़ियों के शीशे फोड़ दिए गए। परिजनों ने जीटी रोड भी जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी फोर्स मौके पर पहुंचा और जाम खुलवाया। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। देर रात पुलिस ने पांच युवकों सचिन, अनुराग, मुफ्ती साहब, शमशाद आैर दिलशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

अर्थला हिंडन विहार में आसिफ परिवार के साथ रहता था। वह ऑटो चलाता था। आसिफ बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े चार बजे ऑटो में सीएनजी भरवाने घर से निकला था।

तभी कॉलोनी के बाहर कुछ युवक धार्मिक स्थल की जमीन पर खड़े वहां निर्माण कराने की बात कर रहे थे। आसिफ ने विरोध किया तो युवकों ने पिस्टल से कई राउंड हवाई फायर कर दिए।

आसिफ वहां से नहीं गया तो एक युवक ने पिस्टल से उसके पेट में गोली मार दी और अपनी गाड़ियां छोड़कर ऑटो में बैठकर भाग गए। आसपास मौजूद लोगों ने आसिफ को नरेंद्र मोहन अस्पताल भर्ती कराया, जहां देर शाम उसकी मौत हो गई।

युवक की मौत के बाद भीड़ उग्र हो गई और उन्होंने आरोपियों की कारों में जमकर तोड़फोड़ की। भीड़ ने आसपास खड़ी कुछ और कारों में भी तोड़फोड़ की और जीटी रोड जाम कर दिया। पुलिस ने पांच बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

जमीन के विवाद के चलते की गई हत्या
पुलिस के अनुसार मामला जमीन के विवाद से जुड़ा लग रहा है। पुलिस का कहना है कि मृतक आसिफ पिछले दिनों अर्थला में पटवारी के साथ हुई मारपीट में वांछित था। जिस जमीन को लेकर विवाद हुआ है, वहां कुछ समय पहले तक धार्मिक स्थल बना था।


अवैध रूप से बने धार्मिक स्थल को तोड़ दिया था। इसके बाद से कुछ लोग जमीन पर कब्जा करना चाह रहे थे। मामले की जांच के बाद ही हत्या के कारण पूरी तरह स्पष्ट हो सकेंगे।

दो युवक हिरासत में
हंगामे और तोड़फोड़ के बाद इलाके में भारी पुलिसबल तैनात है। एएसपी विपिन टाडा ने बताया कि हालात अब काबू में हैं, एहतियातन फोर्स तैनात की गई है।

आसिफ के भी एक भूमाफिया के साथ जुड़े होने की जानकारी मिल रही है। मामला पूरी तरह जमीन के विवाद का लग रहा है। दो लोग हिरासत में लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed