फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The helicopter deal scam: CBI produce SP Tyagi and other in court

हेलीकॉप्टर सौदा घोटाला : एसपी त्यागी समेत तीन को कोर्ट में पेशी

Wed, 14 Dec 2016 04:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Dec 2016 04:38 PM IST
विज्ञापन
The helicopter deal scam: CBI produce SP Tyagi and other in court
augusta - फोटो : PTI

3600 करोड़ के वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदा घोटाला मामले में पूर्व वायु सेना अध्यक्ष एसपी त्यागी, उनके भाई संजीव त्यागी उर्फ जूली त्यागी व अधिवक्ता गौतम खेतान को चार दिन के रिमांड के बाद सीबीआई आज कोर्ट में पेश करेगी।

विज्ञापन


पटियाला हाउस अदालत के ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुजीत सौरव ने करीब तीन घंटे तक सीबीआई व बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद पूर्व एयर चीफ मार्शल शिशुंदर पाल त्यागी, उनके भाई संजीव त्यागी व अधिवक्ता गौतम खेतान से पूछताछ के लियए चार दिन के सीबीआई रिमांड में भेज दिया था।
विज्ञापन


सीबीआई ने आरोपियों का रिमांड मांगते हुए कहा था कि यह बहुत गहरी साजिश है। इसका पर्दाफाश करने और आरोपियों से आमने सामने पूछताछ करने और घूस के पैसे का स्रोत पता करने के लिए आरोपियों से पूछताछ करनी जरूरी है। एजेंसी ने 10 दिन का रिमांड मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसी ने कहा कि एसपी त्यागी ने 1 जनवरी 2005 को वायु सेना अध्यक्ष बनने के बाद हेलीकॉप्टर खरीद के मानकों में फेरबदल करवाया था। इसके बाद फिनमेकेनिका इस रक्षा सौदे के लिये बोली लगाने की अधिकारी बन गई थी।


सीबीआई ने कहा कि हेलीकॉप्टर सौदे के लिये ऊंचाई के मानकों को घटाकर 6000 मीटर से 45 सौ मीटर कर दिया गया था। जबकि इससे पहले वायु सेना 6000 मीटर तक उड़ान करने की क्षमता को मानक मानकर सौदा करना चाहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed