{"_id":"58b18f984f1c1b3072b22ef4","slug":"the-gun-warehouse-robbed-two-guards-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदूक के बल पर गार्डों को बंधक बना दो वेयर हाउस लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंदूक के बल पर गार्डों को बंधक बना दो वेयर हाउस लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 26 Feb 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेकवुड सिटी की निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत में बृहस्पतिवार रात घुसे बदमाशों ने जमकर कहर बरपाया। चार सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनाकर बदमाश लाखों का बिजली का सामान लूट ले गए।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह मामले की जानकारी होने पर कंपनी के अधिकारी ने सूूरजकुंड थाने में डकैती का केस दर्ज कराया है। लेकवुड सिटी में एक रियल एस्टेट कंपनी की ओर से बहुमंजिला फ्लैट बनवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इसका निर्माण कार्य क्रिश शालीमार प्रा. लि. कंपनी करवा रही है। कंपनी की ओर से फ्लैटों में बिजली वायरिंग का ठेका ब्राइट टेक और अल्फा सिस्टम नाम की दो कंपनियों को दिया गया है। निर्माणाधीन परिसर के अंदर ही दोनों कंपनियों के वेयर हाउस बने हैं।
विज्ञापन
परिसर की सुरक्षा में बृहस्पतिवार रात गोल्ड सीएम मेट्रो सिक्योरिटी कंपनी के नेमप्रकाश, रणजीत, सालिगराम, रामाधीन शुक्ल नाम के गार्ड तैनात थे। सुरक्षा गार्ड्स के मुताबिक बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे सात-आठ हथियारबंद बदमाश चारदीवारी फांदकर अंदर घुस आए।
बदमाशों ने एक एक कर सभी गार्ड के हाथ पैर बांध दिए। दो हथियारबंद बदमाश बंधे हुए गार्ड्स के पास खड़े हो गए और सिर उठाने पर गोली से खोपड़ी में छेद करने की धमकी दे सबको चुप बैठने को कहा। बाकी बदमाशों ने दोनों बिजली कंपनियों के वेयर हाउस का ताला तोड़ा और करीब दो घंटे में बिजली का सारा सामान ढो ले गए।
सुबह सिक्योरिटी कंपनी का सुपरवाइजर पहुंचा तो उसने गार्ड्स को मुक्त किया और अपने अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। निर्माणकारी कंपनी क्रिश शालीमार प्रा. लि. के एचआर हेड नीरज शर्मा ने सूरजकुंड थाने में डकैती का केस दर्ज कराया। एसएचओ सूरजकुंड इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है, केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।