{"_id":"b23d0fc0d629101155fa35e4faa08769","slug":"the-guards-hostage-theft-of-millions-of-houses-close-by-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गार्ड को ‘बंधक’ बनाकर बंद मकान में लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गार्ड को ‘बंधक’ बनाकर बंद मकान में लाखों की चोरी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 03 Feb 2015 02:09 PM IST
विज्ञापन
नकाबपोश बदमाशों ने नंदग्राम की कृष्णा कुंज कालोनी के दो गार्डों को बंधक बनाकर आरटीओ कर्मी के बंद मकान से करीब पांच लाख की ज्वैलरी, एलसीडी, 80 हजार कैश ले गए।
विज्ञापन
बेटे पुलकित की गुल्लक में रखे दो हजार रुपए भी ले गए। पुलिस और मकान मालिक गार्ड पर ही घटना में शामिल होने का शक जता रहे हैं। गार्ड से भी पुलिस ने पूछताछ की।
विज्ञापन
घटना के वक्त आरटीओ कर्मचारी पत्नी और बेटे के साथ कानपुर गए थे। कानपुर निवासी करण मिश्रा संभागीय परिवहन विभाग में प्राइवेट कर्मचारी हैं और नंदग्राम की कृष्णा कुंज कालोनी में रजनीश त्यागी के मकान में परिवार सहित किराए पर रहते हैं।
विज्ञापन
24 जनवरी को अपने इलाज के लिए वह पत्नी गीता व बेटे पुलकित के साथ कानपुर गए थे। मकान की देखभाल का जिम्मा कालोनी के गार्ड जमील अहमद और नरेंद्र को सौंपा था।
रविवार को करण ने जमील को फोन किया तो पता चला कि 6 नकाबपोश बदमाशों ने दोनों गार्ड को बंधक बनाकर पहले उनसे नगदी और मोबाइल लूटा और फिर करण के घर में लूट की। गार्ड जमील ने बताया कि 28 जनवरी की रात करीब 1 बजे छह नकाबपोश बदमाश आए थे।