फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The family is missing in suspicious circumstances

शिरडी गया था कारोबारी का परिवार, संदिग्ध हालातों में हुआ लापता

Thu, 11 Aug 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 11 Aug 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
The family is missing in suspicious circumstances
लापता परिवार - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के भजनपुरा से शिरडी गया एक कारोबारी का परिवार लापता है। परिजन उनकी तलाश में दिल्ली के अलग-अलग थानों में धक्के खा रहे हैं। 

विज्ञापन


कई दिनों की भागदौड़ के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन थाने पर परिवार की गुमशुदगी तो दर्ज हुई, लेकिन कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। इधर, परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस की लापरवाही से परिवार काफी निराश है। परिजनों का कहना है कि पुलिस के थोड़े से प्रयासों के बाद परिवार का पता लग सकता है। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से गांव मुल्हेड़ा, मेरठ (यूपी) के रहने वाले जितेंद्र जैन (38) परिवार के साथ सी-14, गली नंबर-10, भजनपुरा में रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में पत्नी अंजना (36), दो बेटे अमन (13) और अभिषेक (9) के अलावा पिता जयवीर कुमार जैन व दो बड़े भाई मनोज व नीरज जैन हैं। जितेंद्र का गारमेंट के अलावा विदेशों में मिठाई निर्यात करने का काम है। 

परिजनों को परिवार के साथ अनहोनी की आशंका

The family is missing in suspicious circumstances
लापता परिवार - फोटो : अमर उजाला

27 जुलाई को जितेंद्र अपनी पत्नी व दोनों बच्चों को लेकर शिरडी गए थे। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से उन्हें ट्रेन में सवार होना था। कार चालक ने परिवार को रेलवे स्टेशन छोड़ा। इत्तफाक से जितेंद्र का मोबाइल फोन जल्दबाजी के चक्कर में कार में ही रह गया था।

जितेंद्र को 2 अगस्त को लौटना था। न तो वह लौटे और न ही कोई फोन किया। परिवार को उनकी चिंता सताने लगी। भाई नीरज गुमशुदगी दर्ज कराने भजनपुरा थाने पहुंचे, वहां से उन्हें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन थाने भेज दिया गया। 

वहां से कमला मार्केट और बाद में भजनपुरा फिर इसके बाद वापस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भेज दिया गया। कई दिन चक्कर काटने के बाद 6 अगस्त को परिवार की गुमशुदगी दर्ज की गई। 

नीरज का आरोप है कि पुलिस ने परिवार का पता लगाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए हैं। उधर, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की छानबीन कराने की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed