{"_id":"584039804f1c1bb61fde7735","slug":"the-dumper-hit-the-policeman-during-checking","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के दौरान डंपर ने हवलदार को रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेकिंग के दौरान डंपर ने हवलदार को रौंदा
ब्यूरो/अमर उजाला,गुरुग्राम/तावड़ू
Updated Fri, 02 Dec 2016 12:17 AM IST
सार
चेकिंग के दौरान रात में हुआ हादसा
फरार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चेकिंग के दौरान एक हवलदार को डंपर ने बुरी तरह रौंद दिया। गंभीर हालत में उसे रॉकलैंड अस्पताल मानेसर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, फरार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बाईपास तावडू पर सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार के नेतृत्व में एक टीम रात्रि में नाका लगाकर अवैध पत्थरों से भरे डंपरों को चेक करने का काम कर रही थी। उसी दौरान सोहना की तरफ से एक तेज रफ्तार डंपर पुलिस टीम को दिखाई दी।
विज्ञापन
पुलिस ने जब उसे रोकने का इशारा किया तो चालक ने अपनी रफ्तार तेज करते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गाड़ी चढ़ा दी। इस हादसे में हवलदार विनोद चपेट में आ गया और डंपर चालक उसे रौंदता हुआ निकल गया।
विज्ञापन
तुरंत वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने हवलदार को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं फरार डंपर का पुलिस ने पीछा भी किया, लेकिन वह फरार हो गया। पुलिस ने उस चालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी है।
बृहस्पतिवार रात पुलिस की टीम तावड़ू बाईपास पर नाका लगाकर वाहनों को चेक कर रही थी। इस दौरान एक डंपर चालक ने हवलदार विनोद को रौंद दिया। उस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-ओमप्रकाश, थाना प्रभारी, तावड़ू