फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The dead are buried in the cemetery stress

कब्रिस्तान में मुर्दा दफन करने को लेकर तनाव

Tue, 22 Jul 2014 01:05 AM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
अमर उजाला, मोदीनगर Updated Tue, 22 Jul 2014 01:05 AM IST
विज्ञापन
The dead are buried in the cemetery stress

गांव कादराबाद स्थित कब्रिस्तान में मुर्दा दफन को लेकर एक ही समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के समझा कर शांत कराया।

विज्ञापन


गांव कादराबाद में एक समुदाय का कब्रिस्तान है। आसपास के क्षेत्र के लोग भी वहां मुर्दा दफन को आते हैं। इसका गांव के लोग काफी समय से विरोध कर रहे हैं। इसे लेकर गांव में पंचायत भी हो चुकी हैं। जिसमें यह तय हुआ कि कादराबाद में केवल गांव के लोग ही मुर्दा दफन करेंगे।
विज्ञापन


मगर दो दिन पूर्व छोटी मार्केट के लोग मुर्दा दफन करने के लिए कादराबाद के कब्रिस्तान में पहुंच गए, इसका गांव के एक समुदाय विशेष के लोगों ने विरोध किया। इसके चलते एक घंटे तक मुर्दा दफन की प्रक्रिया रुकी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब्रिस्तान में हंगामे की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने विरोध कर रहे लोगों का समझा कर मामला शांत कराया और मुर्दा दफन कराया।


इस संबंध में कादराबाद के लोग एसडीएम से को एक ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने समस्या का स्थाई समाधान कराने की मांग की है। एसडीएम कृष्णा कृष्णा करुणेश ने ग्रामीणों को समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed