फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The changing card fraud arrested, CCTV said the incident would result in the booth

कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरफ्तार, सीसीटीवी लगे बूथ में अंजाम देते थे वारदात 

Tue, 31 May 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 31 May 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
The changing card fraud arrested, CCTV said the incident would result in the booth
ठगी - फोटो : फाइल फोटो

पूर्वी जिला एसटीएफ ने एटीएम से रुपये निकालने गए लोगों के साथ ठगी करने वाले गैंग के दो बदमाशों को दबोचा है। आरोपियों की पहचान चांद मस्जिद, लोनी निवासी शेर खान उर्फ शेरू और लक्ष्मी गार्डन, इंद्रापुरी, लोनी निवासी मोहम्मद खुर्शीद के रूप में हुई है।

विज्ञापन


आरोपी पीड़ितों का एटीएम कार्ड बदलकर वारदात को अंजाम देते थे। इनकी गिरफ्तारी से दिल्ली-एनसीआर व यूपी के अलावा हरियाणा की 50 से अधिक वारदात सुलझी हैं। आरोपियों के पास से 35 एटीएम कार्ड, दो पिस्टल व एक आई-20 कार बरामद हुई है।
विज्ञापन


पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त ऋषिपाल ने बताया कि 26 मई को पुलिस को सूचना मिली थी कि एटीएम बूथ में ठगी करने वाले गैंग के कुछ बदमाश कांति नगर एक्सटेंशन बस स्टॉप पर आने वाले हैं। इसके बाद घेराबंदी कर पुलिस ने शेर खान और मो. खुर्शीद को दबोच लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने बताया कि यह लोग ऐसे एटीएम बूथ को निशाना बनाते थे, जहां गार्ड और सीसीटीवी कैमरे नहीं होते थे। इसके अलावा बुजुर्ग व कम पढ़े लिखे लोगों को मदद के बहाने उनको शिकार बनाते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed