{"_id":"58c551c24f1c1b4307dc3ed8","slug":"the-car-looted-by-a-trader","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी को गोली मारकर कार लूटी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी को गोली मारकर कार लूटी
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Tue, 14 Mar 2017 11:58 AM IST
विज्ञापन
demo pic
अल्फा-1 कमर्शियल बेल्ट में शनिवार देर रात कार सवार बदमाशों ने व्यापारी को गोली मारकर कार लूट ली। गोली व्यापारी के हाथ को रगड़ते हुए पैर में लगी। उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कासना कोतवाली प्रभारी सुधीर त्यागी ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
जीटा-1 स्थित सिल्वर सिटी सोसायटी में रहने वाले बॉबी गुप्ता का नोएडा में स्वाइप मशीन का शोरूम है। शनिवार रात 10 बजे वह शोरूम बंदकर अपनी रिट्ज कार से जा रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान अल्फा-1 कामर्शियल बेल्ट क्षेत्र में डॉमिनोज के पास मोबाइल पर एक कॉल आते ही उन्होंने कार एक स्थान पर रोक दी और बात करने लगे। इस दौरान कार से आए तीन बदमाश उनसे गाड़ी की चाबी छीनने की कोशिश करने लगे। बॉबी ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।
गोली उनके हाथ को रगड़ खाती हुई पैर में लगी। इसके बाद बदमाश उनकी कार को भी लेकर फरार हो गए। आस-पास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बॉबी को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया।