{"_id":"5804c7664f1c1b716b702a9b","slug":"the-body-was-found-hanged-in-suspicious-circumstances-married","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालत में फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 18 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खुदकुशी
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुन्हेड़ा गांव में रहने वाले श्याम की पत्नी सरिता की संदिग्ध हालात में बृहस्पतिवार को मौत हो गई। उसका शव अपने कमरे में फांसी पर लटकता मिला था। मृतका के पिता वेदपाल वहोरी ने दामाद श्याम, सास, ससुर, जेठ, जेठानियों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने की वजह से विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वेदपाल वहोरी के मुताबिक उन्होंने 3 साल पहले सरिता का विवाह श्याम से किया था।
विज्ञापन
आरोप है कि शादी के बाद से ही श्याम और ससुरालीजन बेटी को कम दहेज लाने का ताना देकर प्रताड़ित करते और मायके से दहेज लाने का दबाव डालते। 10 दिन पहले बेटी ने फोन कर उसकी हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की थी। बृहस्पतिवार को करीब 12:30 बजे जेठ संजय ने उन्हें फोन कर बेटी की मौत होने की सूचना दी।
विज्ञापन
उनके मुताबिक ससुरालियों ने मिलकर सरिता को फांसी पर लटकाकर हत्या कर दी। महिला थाना एसएचओ इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि पति और ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।