फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The body was cut out of the tomb, head and hands, the police sent to jail innocent

शव को कब्र से निकाल काटा था सिर और हाथ, पुलिस ने निर्दोष को भेज दिया जेल

Thu, 14 Jul 2016 08:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 14 Jul 2016 08:03 PM IST
विज्ञापन
The body was cut out of the tomb, head and hands, the police sent to jail innocent
कब्र से निकाल किए शव के टुकड़े - फोटो : Demo Pic
कोतवाली बादलपुर क्षेत्र के गांव छिडौली में तीन माह पहले कब्र से तांत्रिक द्धारा शव को निकालकर सिर व हाथ काटकर तंत्र विद्या करने के मामले में पुलिस ने अन्य किसी को जेल भेज कर इतिश्री लूट ली है। यह पीडित पिता का आरोप है।
विज्ञापन


बता दे कि  बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव छिडोली में 15 मई को बीमारी के कारण जमील की 20 वर्षीय पुत्री की मौत हो जाने सें कब्र में दफनाई लडकी नगमा के गांव के ही तांत्रिक ने तंत्र विद्या करने के लिए सिर व बाया हाथ काट लिया था। 
विज्ञापन


जमील का आरोप है कि उसने गांव के तांत्रिक सहित तीन लोगों के खिलाफ  कोतवाली में शिकायत की थी। जिसमें पुलिस ने आज तक आरोपियों की गिरफ्तारी ना कर अन्य किसी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह आरोपी गांव मे खुलेआम घूम रहे है। परिवार पर कार्यवाही नहीं करने के लिए दबाव बना रहे है। मना करने पर जान से मारने की दे रहे है धमकी।

तांत्रिक ने लडकी के अंग क्यों काटे 

The body was cut out of the tomb, head and hands, the police sent to jail innocent
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

मृतक लडकी के पिता जमील ने बताया कि उनके पडोस में रहने वाले दाशू की पत्नी कई सालों से बीमार है। जिसका सभी जगह से इलाज कराने के बाद ठीक नहीं होने पर उसको परिवार के लोग घर ले आए उसकी ठीक होने की दुआए करने के लिए उनकी बेटी नगमा अक्सर उनके घर पर जाती थी।

15 तारीख को नगमा की तबियत अचानक खराब होने से उसकी मौत हो गई जमील का आरोप है कि दाशू की पत्नी का इलाज गांव का तांत्रिक कर रहा था जिसने बता रखा था कि अगर बीस साल की मरी हुई लडकी का सिर व बाया हाथ मिल जाए तो उसकी पत्नी ठीक हो सकती है। 

जिसके लिए 18 मई को उसकी बेटी के कब्र खोद कर उसके हाथ व गर्दन कटी थी। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार पान्डे ने बताया कि लडकी के पिता जमील से बातचीत कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed