{"_id":"5857d7b54f1c1b1a56e390a5","slug":"tenant-rape-woman-in-fraud-of-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराएदार झांसा दे महिला से बनाता रहा संबंध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराएदार झांसा दे महिला से बनाता रहा संबंध
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 20 Dec 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : DEMO Pics
पति से अलग रह रही महिला को शादी करने का झांसा दे किराएदार उससे संबंध बनाता रहा। कंपनी के काम से बाहर जाने की बात कहकर गए किराएदार ने गांव में दूसरी युवती से शादी कर ली। महिला को इसकी जानकारी हुई तो उसने किराएदार के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया। महिला थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली 32 वर्षीय महिला ने बताया कि मतभेद होने की वजह से वह पिछले 12 साल से पति से अलग रह रही है। परिवार का खर्च चलाने के लिए वह सिलाई और पार्ट टाइम जॉब करती है।
विज्ञापन
अतिरिक्त कमाई के लिए करीब तीन माह पहले उसने तीन भाइयों को रहने के लिए कमरा किराए पर दिया था। कुछ दिन बाद उनमें से दो लड़कों ने पड़ोसियों से झगड़ा कर दिया।
विज्ञापन
इस पर उसने तीनों को कमरा खाली करने के लिए कह दिया था। दो भाईयों ने तो घर छोड़ दिया लेकिन विवेक नाम के तीसरे लड़के ने कहा कि वह किसी से झगड़ा नहीं करेगा इसलिए उसे कमरे में ही रहने दे। महिला ने उसे कमरा दे दिया।
आरोप है कि विवेक ने उसे शादी का झांसा देकर नजदीकियां बढ़ाईं और शारीरिक संबंध बनाने लगा। 4 दिसंबर को विवेक यह कह कर घर से चला गया कि वह कंपनी के काम से 15 दिन के लिए पूना जा रहा है।
इस दौरान महिला को जानकारी हुई कि विवेक ने गांव में दूसरी युवती से शादी कर ली है। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।