फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Teenager raped by the neighbor, thrown in the bushes after the attack on opposition

किशोरी से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, विरोध पर जानलेवा हमले के बाद झाड़ियों में फेंका

Wed, 12 Oct 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Oct 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Teenager raped by the neighbor, thrown in the bushes after the attack on opposition
रेप - फोटो : DEMO Pics

विज्ञापन

आनंद पर्वत इलाके में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने विरोध करने पर किशोरी की जमकर पिटाई की और मरा हुआ समझकर झाड़ियों में छोड़कर फरार हो गया। 

रेलवे कर्मी की नजर पड़ने के बाद पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी विवेक को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस के अनुसार, घटना एक सप्ताह पहले की है। 
विज्ञापन


पीड़िता आनंद पर्वत की कॉलोनी में रहती है। आरोपी विवेक उसके पड़ोस में रहता है। वह शादीशुदा है। बताया जा रहा है कि शादी से पहले विवेक की पीड़िता से दोस्ती थी। एक सप्ताह पहले वह किशोरी को सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी पर जानलेवा हमला कर दिया। किशोरी को मरा समझकर आरोपी वहां से फरार हो गया। एक दिन बाद रेलवे कर्मचारी की नजर किशोरी पर पड़ी और उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। 


पुलिस ने किशोरी को इलाज के लिए राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

किशोरी गरीब परिवार से है, इसलिए पुलिस ने दिल्ली लीगल सेल से आदेश कराकर 50 हजार रुपये मुहैया करवाए ताकि किशोरी का इलाज हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed