{"_id":"095cc4b533654b3479188257d9b5960b","slug":"teenager-molested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से छेड़खानी पर युवक को गांव निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से छेड़खानी पर युवक को गांव निकाला
अमर उजाला, मुरादनगर
Updated Tue, 25 Nov 2014 01:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव की एक किशोरी से छेड़खानी करने पर पंचायत ने युवक को किशोरी के हाथों में मेहंदी लगने तक गांव छोड़ने का फरमान सुनाया है। मामला दो समुदायों से जुड़ा है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि पुलिस ने युवक को हिरासत में भी लिया था, लेकिन पंचायत के फरमान के बाद युवक को छोड़ दिया गया। हालांकि एसओ ने जानकारी से ही इंकार किया है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव में अलग अलग समुदाय के दोनों परिवार आमने-सामने रहते हैं। ग्रामीणों की मानें तो युवक दूसरे समुदाय की किशोरी (14) से छेड़कानी करता था। पता चलने पर दोनों परिवारों में तीन दिन पहले झगड़ा भी हुआ था।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराते हुए युवक को हिरासत में ले लिया था। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण रविवार को मामले के निपटारे के लिए गांव में पंचायत हुई, जिसमें पंचों ने युवक को किशोरी के हाथों में मेहंदी लगने तक गांव छोड़कर जाने का फरमान सुनाया।
किशोरी के पिता ने पंचों को बताया कि वह बेटी के बालिग होते ही वर की तलाश शुरू कर देगा, तब तक युवक गांव में नहीं घुसना चाहिए।
फरमान के बाद युवक का परिवार चुप्पी साधे हुए है। वहीं सूत्रों का कहना है कि फरमान के बाद पुलिस ने हिरासत में लिए युवक को भी छोड़ दिया है।