फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Teacher sends obscene message on students mobile

छात्राओं को वाट्सएप पर भेज रहा है गंदे मैसेज

Tue, 04 Feb 2014 12:03 PM IST
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 04 Feb 2014 12:03 PM IST
विज्ञापन
Teacher sends obscene message on students mobile

लायड कॉलेज की दो छात्राओं ने एक शिक्षक पर अश्लीललता और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता बीफार्मा प्रथम वर्ष की दो छात्रा हैं। कासना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


छात्राओं का आरोप है कि उनका टीचर वाट्सएप पर उन्हें अश्लील मैसेज भेज रहा है। शिकायत करने पर फ्रेशर पार्टी के दौरान खीची गईं तस्वीरों से छेड़छाड़ करके इंटरनेट पर डाल देगा।
विज्ञापन


शिक्षक की इस करतूत के खिलाफ सोमवार को छात्रों ने हंगामा किया और कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया। हालांकि प्रबंधन का कहना है कि उन्होंने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बाप ने बेटी को उतारा मौत के घाट, लाश गंगा में बहाई

जानकारी के मुताबिक दिल्ली निवासी बी फार्मा की दो छात्राएं लायड कॉलेज में पढ़ती हैं। एक शिक्षक वाट्सएप पर उनसे कनेक्ट हो गए और छात्राओं को मैसेज करने लगे। शुरू में तो छात्राओं ने शिक्षक के मैसेज लाइक किए।


हालांकि छात्राओं ने शिक्षक को कभी मैसेज का जवाब नहीं भेजा। करीब एक माह से शिक्षक ने दोनों छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने शुरू कर दिए। छात्राओं ने शिक्षक से शिकायत की तो वह रोमांटिक होने लगा।

छात्राओं ने शिक्षक का अकाउंट अपने मोबाइल से डिलीट कर दिया, लेकिन अब शिक्षक छात्राओं के मोबाइल पर एसएमएस कर रहा है।

यह भी पढ़ें: नौजवान बना हैवान, 'दादी' से किया मुंह काला

छात्राओं ने इस बात की शिकायत कॉलेज प्रशासन से की तो प्रबंधन से शिक्षक को फटकार लगाई। फटकार से नाराज शिक्षक ने छात्राओं को धमकी दी है कि फ्रेशर पार्टी के दौरान खींची हुए तस्वीरों से छेड़छाड़ करके इंटरनेट पर डाल देगा।

छात्राओं ने इस बात को अपने दोस्तों को बताया तो छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया। इसके बाद कोतवाली जाकर तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed