अंग्रेजी सिखाने के बहाने घर बुलाकर छात्रा से रेप
इंदिरापुरम में खोड़ा के एक इंग्लिश स्पीकिंग कोचिंग इंस्टीट्यूट के शिक्षक ने छात्रा का एमएमएस बनाकर रेप किया। छात्रा का आरोप है कि शिक्षक एमएमएस सार्वजनिक करने की बात कहकर ब्लैकमेल कर रहा था।
छह महीने तक उसका शारीरिक शोषण किया गया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है।
पुलिस ने आरोपी का मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रानिक सामान जब्त कर लिया है।
रेप के बाद दी MMS लीक करने की धमकी
खोड़ा के वंदना एंक्लेव निवासी 21 वर्षीय युवती के अनुसार, उसने नवंबर 2013 में कालोनी में ही एक इंग्लिश स्पीकिंग कोचिंग इंस्टीट्यूट में एडमिशन लिया था।
वहां उसकी जान पहचान इंस्टीट्यूट के ही टीचर शफीक अहमद से हुई। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। युवती का आरोप है कि युवक ने इंग्लिश सिखाने के बहाने घर बुलाकर उसके साथ रेप किया।
उसने धमकी दी कि अगर किसी को उसने यह बात बताई तो एमएमएस सार्वजनिक कर देगा। इसके बाद लगातार वह युवती के साथ रेप करता रहा।
परेशान होकर घर में बताई सच्चाई
परेशान युवती ने सोमवार को अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद एसआई आरएस तोमर ने दबिश देते हुए शाम को दीपक विहार निवासी आरोपी शफीक अहमद को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ राशिद अली ने बताया कि आरोपी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।
रेप के मामले
26 जनवरी 2014: पैसिफिक मॉल में किशोरी से दोस्त ने किया रेप, गिरफ्तार
21 दिसंबर 2013: फर्रुखनगर में युवक पर घर में घुसकर किशोरी से रेप की कोशिश का आरोप, गिरफ्तार
15 जुलाई 2013: कौशांबी के आश्रम में 13 साल की किशोरी से साधु ने किया रेप
07 सितंबर 2012: वसुंधरा के एक स्कूल की पहली कक्षा की छात्रा से ड्राइवर हेल्पर ने किया रेप