{"_id":"57a58af94f1c1b39302b97be","slug":"teacher-mercilessly-beats-student-for-incomplete-homework-student-hospitalised","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होमवर्क ठीक से पूरा नहीं किया तो बेरहम शिक्षक ने की छात्र की पिटाई, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होमवर्क ठीक से पूरा नहीं किया तो बेरहम शिक्षक ने की छात्र की पिटाई, अस्पताल में भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 06 Aug 2016 12:34 PM IST
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दिल्ली के सूरजमल विहार स्थित सरकारी स्कूल में शिक्षक द्वारा आठवीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। छात्र का कसूर सिर्फ इतना था कि वह होमवर्क ठीक से पूरा करके स्कूल नहीं आया था।
विज्ञापन
घर लौटने पर रात में छात्र की तबियत बिगड़ गई। उसे हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, 15 साल का किशोर परिवार के साथ ज्वाला नगर में रहता है। उसके पिता दिव्यांग हैं। किशोर सूरजमल विहार ए ब्लॉक स्थित राजकीय बाल विद्यालय में आठवीं कक्षा का छात्र है।
विज्ञापन
Trending Videos
दोनों हाथ पकड़ लिया और उसकी डंडे से पिटाई की
demo pic
परिजनों के मुताबिक बुधवार को शिक्षक रामविलास ने उसे होमवर्क में शब्द और उसके अर्थ लिखकर लाने के लिए कहा था। बृहस्पतिवार को छात्र आधा अधूरा होमवर्क कर स्कूल पहुंचा।
शिक्षक इसे देखकर आग बबूला हो गया और उसने एक अन्य छात्र की मदद से उसका दोनों हाथ पकड़ लिया और उसकी डंडे से पिटाई की। छुट्टी होने पर छात्र अपने घर पहुंचा लेकिन उसने अपने परिजनों को कुछ नहीं बताया।
रात में सोने के समय तबियत बिगड़ने पर परिजन छात्र को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां छात्र ने डॉक्टरों को बताया कि शिक्षक ने उसकी डंडे से पिटाई की थी। डॉक्टरों ने उसके कपड़े उतारकर देखे तो पता चला कि चोट ने जख्म का रूप ले लिया है।
अस्पताल से इसकी सूचना पुलिस को दी गई। आनंद विहार थाना पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में पता चला है कि आरोपी शिक्षक अतिथि शिक्षक के रूप में कार्यरत है।